फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in Mau short circuit in cloth and Jewelry shop 

मऊ में शार्ट सर्किट से कपड़ा और सराफा की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Dec 2020 09:51 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mau short circuit in cloth and Jewelry shop 
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ के  मधुबन थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित कपड़ा और सराफा की दुकान में शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दुकान के अंदर रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने का अनुमान हैं। वहीं आग से सराफा की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


  मधुबन बाजार निवासी अजय ठठेरा की नगर पंचायत क्षेत्र के भोला रोड पर कपड़े के साथ ही सराफा की भी दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार शाम अजय दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच रात  आठ बजे के करीब अजय की दुकान से धुआं निकलने लगा।  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। सूचना पर पहुंचे अजय समेत स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए।  आरोप है कि सूचना के काफी देर तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed