फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in wheat field due to short circuit in varanasi crop burnt to ashes farmers sad

वाराणसी: शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल जलकर राख, किसानों में कोहराम

Mon, 04 Apr 2022 05:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 05:00 PM IST
सार

वाराणसी के  भिखारीपुर गांव में सोमवार दोपहर  धारा प्रवाहित तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेंहू की खड़ी पर गिरने से फसल में आग पकड़ ली। जिससे करीब 10 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in wheat field due to short circuit in varanasi crop burnt to ashes farmers sad
गेहूं के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खेत में आग लग गई। जिससे करीब 10 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अन्यथा सैकड़ों बीघे की फसल इस आग की चपेट में आ जाती। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई वो मायूस हो उठे।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, धारा प्रवाहित तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेंहू की खड़ी पर गिरने से फसल में आग पकड़ ली। आग की लपट उठते देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस के सूचना पर कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन


जब तक आग पर काबू पाते तब तक लगभग दर्जन भर किसानों के 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं के फसल जल गए। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि अक्सर गर्मी के दिनों में खेतों में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगती है। फिर भी विभाग कुछ नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed