{"_id":"5cf38384bdec2207703183a1","slug":"fire-broke-out-in-truck-after-falling-into-a-deep-ditch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरा ट्रक, देखते ही देखते जलकर राख हो गई अरहर दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरा ट्रक, देखते ही देखते जलकर राख हो गई अरहर दाल
Sun, 02 Jun 2019 01:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
आग में धू-धू कर जलता ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी से यूपी की ओर आ रहा ट्रक रविवार सुबह पांच बजे रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में चुनहवा मोड़ के पास अचानक 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। गहरी खाई में गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पूरा ट्रक जल गया, साथ ही ट्रक में लदा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के दौरान गहरी खाई में गिरने से पहले ही ट्रक से उतर चुके चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। सूचना पर ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह पानी का टैंकर लेकर पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए, लेकिन घना जंगल होने के चलते टैंकर को आगे जाने का रास्ता नहीं मिला और ट्रक जल गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक विनोद सोनकर मध्यप्रदेश के कटनी शहर से ट्रक पर अरहर की दाल लादकर यूपी के रामनगर वाराणसी जाने के लिए चला था। रविवार सुबह चालक ट्रक लेकर ड्रमंडगंज घाटी में पहुंचा तो चुनहवा मोड़ के पास उसके ट्रक का इंजन अचानक खराब हो गया।
विज्ञापन
इंजन बंद होते ही रोड की बाईं और ट्रक को खड़ा कर चालक नीचे उतरकर ट्रक के इंजन में आई खराबी की जाच पड़ताल करने की सोच ही रहा था, तब तक ट्रक देखते ही देखते डगरकर सड़क से सटी करीब दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। उसके बाद ट्रक में आग लग गई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो टैंकर पानी उपलब्ध हो गया था, लेकिन गहरी खाई में गिरकर जल रहे ट्रक तक पानी की पहुंच संभव नहीं हो पाई, तबतक अरहर की दाल लदा ट्रक पूरा तरह जल गया।