फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in the pipe of gas cylinder while cooking, seriously scorched woman, hospitalized

Fire in varanasi: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Feb 2023 06:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Feb 2023 06:23 PM IST
सार

वाराणसी में आदर्श पुस्तकालय के पास त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब खाना बनाते हुए  सिलिंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई। इस दौरान वहां खाना बना रही उषा गुप्ता (50 वर्ष) आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई।

विज्ञापन
Fire broke out in the pipe of gas cylinder while cooking, seriously scorched woman, hospitalized
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खोजवा इलाके के आदर्श पुस्तकालय के समीप गली में रहने वाले त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलिंडर की पाइप से गैस के रिसाव के कारण आग लग गई। हादसे में त्रिलोकी नाथ की पत्नी ऊषा गुप्ता (50) गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में त्रिलोकी नाथ भी मामूली रूप से झुलस गए। मंडलीय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराई गईं ऊषा की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के खोजवा क्षेत्र निवासी दुकानदार त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता सुबह खाना बना रहीं थीं। उसी दौरान न जाने कैसे सिलिंडर की पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने लगा और फिर अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उसकी लपटें विकराल हो चुकी थीं।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग भाग कर आए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस और दमकलकर्मियों को संकरी गली में मकान होने के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। त्रिलोकी नाथ ने कहा कि पड़ोसी, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी समय से मदद नहीं करते तो सिलिंडर ब्लास्ट कर जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के दौरान आग लगी, मची अफरातफरी

सामने घाट इलाके में स्थित एक वाटिका में पार्टी के आयोजन के दौरान शुक्रवार को सिलेंडर की पाइप से गैस के लीकेज के कारण आग लग गई। इसके चलते पार्टी में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। आयोजन स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग पर काबू पाया।

पार्टी में मौजूद लोगों का कहना था कि वाटिका में आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं थे, इसके चलते परेशान होना पड़ा। वहीं, आग लगने के कारण वाटिका के सामने स्थित सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए थे। इसके चलते थोड़ी देर तक सड़क पर जाम की भी स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed