{"_id":"65c32ee7d594caf6610ad5a2","slug":"fire-broke-out-in-sushruta-hostel-of-bhu-in-varanasi-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में लगी आग, सुबह-सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप; जानमाल का नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में लगी आग, सुबह-सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप; जानमाल का नुकसान नहीं
Wed, 07 Feb 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:49 PM IST
सार
बुधवार की सुबह-सुबह बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना को लेकर हॉस्टल में रह रहे छात्र भी कमरे से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि आग लगने से कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर स्थित सुश्रुत हॉस्टल के भूतल पर बुधवार की भोर में करीब 5 बजे आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख आनन- फानन मेडिकल छात्र भी कमरे से नीचे आ गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
सुश्रुत हॉस्टल में मेडिकल छात्र रहते हैं। हॉस्टल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना ट्रामा सेंटर स्थित सुरक्षा कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर कुछ ही देर में अन्य सुरक्षाकर्मी और दमकल की गाड़ी भी पहुंची। घटना की वजह किसी के द्वारा सिगरेट पीकर फेंकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों और ट्रामा सेंटर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बारे में ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि हॉस्टल में चल रहे कामकाज की वजह से काम करने वालों ने कुछ लकड़ी के बेकार सामान और कुछ रद्दी कागजात सहित अन्य सामान हॉस्टल के गलियारे के पास रख दिया था, उसी में आग लग गई। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ, दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन