{"_id":"67f7fd50839722551200d855","slug":"fire-broke-out-in-store-room-of-kashi-vidyapeeth-block-fire-brigade-arrived-after-45-minutes-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ ब्लॉक के स्टोर रूम में लगी आग, 45 मिनट बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ ब्लॉक के स्टोर रूम में लगी आग, 45 मिनट बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड
Thu, 10 Apr 2025 10:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:48 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। घटना की सूचना देने के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। बोले, बड़ा हादसा हा सकता था।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के स्टोर रूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। दो कूलर, दो बाइक, तीन बक्से, फर्नीचर, सरकारी अभिलेख समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। 45 मिनट बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आशंका जताई गई कि चहारदीवारी के बगल में खाली जमीन पर नगर निगम के कूड़े में किसी ने आग लगाई होगी, तेज हवा के चलते आग ब्लॉक के स्टोर रूम तक पहुंच गया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही मंडुवाडीह पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी कि लेकिन 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। इस बीच ब्लॉक कर्मी और लोग आग बुझाते रहे। देर से पहुंचने पर ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि स्टोर रूम के बगल में चार पहिया वाहन गैरेज में खड़ा था। कुछ ही दूरी पर सीडीपीओ कार्यालय है, जिसमें पोषाहार रखा हुआ था। बड़ा हादसा हो सकता था। बीडीओ राजेश यादव ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। मंडुवाडीह थाने में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन