फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out in a two storey house due to short circuit in varanasi family members saved their lives by jumping from roof

वाराणसी: शार्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, छत से कूद कर परिजनों ने बचाई जान, नकदी-जेवर जलकर खाक

Wed, 22 Dec 2021 02:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 02:33 PM IST
सार

वाराणसी के किरहिया निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा के दो मंजिला मकान में बुधवार तड़के आग लग गई। आग की इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। 

विज्ञापन
fire broke out in a two storey house due to short circuit in varanasi family members saved their lives by jumping from roof
आग से जलकर राख दुकान में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खोजवा क्षेत्र के किरहिया चौराहे के समीप बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। घर के अंदर सो रहे लोगों की जब तक नींद खुलती तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। उन्होंने बगल के मकान की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से घर में रखे लाखों के जेवरात समेत कई हजार नकद खाक हो गए।

विज्ञापन


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना के करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौक पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


किरहिया निवासी लालचंद विश्वकर्मा के दो बेटे हैं। दोनों का मकान अगल-बगल में हैं। लालचंद छोटे बेटे जयप्रकाश के साथ रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर जयप्रकाश बाइक सर्विस सेंटर चलाता है। सर्विस सेंटर में  कई दो पहिया वाहन खड़े थे। जयप्रकाश के मुताबिक, उसने रोजाना की तरह सर्विस सेंटर बंद की और दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पत्नी संगीता और बच्चे के साथ सोने चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बचाई पति-पत्नी और बच्चे की जान

बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग फैलते हुए दूसरे तल तक पहुंच गया। धुएं से दम घुटने पर सभी की नींद खुली। जयप्रकाश और उसकी पत्नी बच्चे को लेकर सुरक्षित निकलने के लिए सीढ़ी की तरफ गए तो वो आग की चपट में आ चुका था।

इसके बाद सभी छत पर गए और पड़ोसी (जयप्रकाश) के घर से होकर किसी तरह नीचे उतरे। पड़ोसियों ने खूब मद की। आग के कारण घर की दीवारें और छत फट गई। आग की चपेट में पूरी गृहस्थी जलने के बाद भी लालचंद और उनके बेटे और बहू एक बात कह रहे थे कि भइया पड़ोसी भगवान बनकर बचा लिए। वरना चार लोग जिंदा जलकर मर गए होते। लाखों का नुकसान हुआ है मगर तकलीफ नहीं है। 

लालचंद और उनके बेटे जयप्रकाश का आरोप रहा कि सूचना देने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे की दरी से पहुंची। आरोप लगाया टीम ने जयप्रकाश को ही पानी का पाइप थमा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed