फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out due to short circuit in transport company in varanasi

Varanasi Fire News: ट्रांसपोर्ट कंपनी में शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जल गए फर्नीचर-एसी व अन्य सामान

Wed, 08 May 2024 05:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 May 2024 05:54 PM IST
सार

चांदपुर-लहरतारा मार्ग स्थित ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया गया। घटना में कार्यालय में रखे फर्नीचर व इलेक्ट्रॉक्स सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in transport company in varanasi
ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों से कंप्यूटर, फर्नीचर, अभिलेख, नकदी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


यह है मामला
चांदपुर-लहरतारा मार्ग स्थित ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से सुबह लगभग सात बजे धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने कार्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश तिवारी समेत कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारी विनोद कुमार शुक्ला, पूर्व प्रधान आरडी यादव फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुटे। 
विज्ञापन


भेलूपुर की फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की लपटों से कार्यालय में लगा एसी, फर्नीचर, दो कंप्यूटर, प्रिंटर, अभिलेख, एक लाख नगदी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि संयोग रहा कि आग की लपट गोदाम तक नहीं पहुंची, अन्यथा भारी क्षति होती। घटना के दौरान मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक दिल्ली में रहते हैं और देश भर में 250 कार्याल व गोदाम हैं। घटना के दौरान सुनील कपूर, सूर्यमणि तिवारी, संतोष कुमार सिंह, तारा शंकर, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed