फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out due to gas leakage from cylinder regulator Seven people burnt in varanasi

शादी वाले घर में बड़ा हादसा : झुलसी महिला की माैत, गैस के रिसाव से लगी थी आग, दो मासूम समेत सात लोग झुलसे थे

Fri, 29 Nov 2024 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Nov 2024 10:48 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में शादी वाले घर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। घर में गैस पर चाय बनाने के लिए दूध और बच्चों को नहलाने के लिए पानी गर्म किया जा रहा था। इसी बीच सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस के रिसाव के कारण आग लगी। जिसमें दो बच्चों सहित सात लोग झुलस गए। हादसे में देर रात महिला की भी माैत हो गई।

विज्ञापन
fire broke out due to gas leakage from cylinder regulator Seven people burnt in varanasi
घटना के बाद झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके में गैस रिसाव से लगी आग में झुलसी पिंकी मिश्रा की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में झुलसे हुए छह लोगों को इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पिंकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोनिया इलाके में किराए पर रहने वाले संतोष पांडेय के बेटी शिवानगी की शादी गुरुवार को थी। पाण्डेयपुर इलाके से बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच दूध गर्म करने के दौरान रसोई में गैस रिसाव से आग लग गई। आग की जद में आकर अनीता मिश्र (48), सोनी (42), पिंकी (40), अन्नपूर्णा (48), शैली (22), पार्थ (7), और दो साल का कार्तिक गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


घटना के बाद चारो ओर चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चार महिलाओं और तीन बच्चों में पिंकी 75 प्रतिशत झुलसी थी। चिकित्सकों के मुताबिक पिंकी को मंडलीय चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जहां पर देर रात पिंकी की मौत हो गई। इधर, शुक्रवार की सुबह गैस रिसाव से लगी आग से झुलस परिवार के अन्य छह सदस्यों को बीएचयू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed