{"_id":"666ae010bdaa7d2d0e010d72","slug":"fire-at-varanasi-airport-caused-panic-officials-arrived-after-seeing-the-smoke-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट पर लगी आग से मची अफरातफरी, धुआं देख पहुंचे अधिकारी; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट पर लगी आग से मची अफरातफरी, धुआं देख पहुंचे अधिकारी; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 13 Jun 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:33 PM IST
सार
Varanasi News: एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। आग कैसे लगी इस संदर्भ में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद उठता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर में लगभग 12:30 बजे पार्किंग एरिया के बगल में बैरिकेडिंग कर बनाए गए कूड़ा घर के समीप भारी मात्रा में रखें प्लास्टिक के उपकरण में आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पार्किंग के बगल में एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने वाले कचरे को रखने के लिए कूड़ा घर का निर्माण कराया गया है। ठीक उसी के बगल में एयरपोर्ट पर कार्य कर रही अन्य कंपनी का प्लास्टिक का उपकरण रखा हुआ था, जिसमें से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते धुएं से भीषण आग में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट निदेशक तथा सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए तथा आननफानन में एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मंगाया गया। इसके बाद लगभग 20 मिनट के अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
इस संदर्भ में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि दोपहर में पार्किंग एरिया के समीप बने कूड़ा घर के पास में रखें प्लास्टिक के उपकरण में आग लग गई थी, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था।