फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR will be lodged against former congress MLA including three

जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व विधायक सहित तीन पर FIR का आदेश

Sat, 17 Mar 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against former congress MLA including three
1983 में अभिलेखों में हेराफरी कर साढ़े तीन एकड़ जमीन पर किया था कब्जा - फोटो : अमर उजाला
35 साल पहले अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होगा। केस दर्ज करने का यह आदेश आजमगढ़ डीएम कोर्ट द्वारा दिया गया है। साथ ही इस मामले में दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


फूलपुर तहसील के ग्रामसभा तरकुलहा में लगभग साढ़े तीन एकड़ झाड़ी की जमीन पर कब्जे का मामला प्रकाश में आया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्रीप्रकाश राय की जांच में पाया गया कि अभिलेखों में हेराफेरी कर उप संचालक चकबंदी के आदेश से 1983 से अब्दुल रब और कांग्रेस के पूर्व विधायक( फूलपुर)  अब्दुल कलाम  ने उक्त जमीन पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


इनका नाम निरस्त कराने के लिए दो माह पूर्व डीएम कोर्ट  में मुकदमा दाखिल किया गया। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व ओमप्रकाश राजभर ने साक्ष्यों व तर्कों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर डीएम ने उप संचालक चकबंदी के पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए जमीन से लाभार्थियों का नाम खारिज कर उसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने तथा तत्कालीन तहसीलदार फूलपुर को फर्जी नकल पेशकर अदालत को गुमराह करने और लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया।

इसके अलावा विवेचना में फर्जी नाम दर्ज करने के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed