{"_id":"5fc1ef539412e40c6d5230ed","slug":"fir-registered-against-the-leader-of-bjp-minority-front-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के खिलाफ मुकदमा, धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के खिलाफ मुकदमा, धमकाने का आरोप
Sat, 28 Nov 2020 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता इतरत हुसैन का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इतरत पर असलहा से लैस होकर एक बिल्डिंग में घुसने और एक कारोबारी को लगातार धमकाने का आरोप है। प्रकरण को लेकर इतरत और उसकी बीबी नसरीन फातिमा के खिलाफ चेतगंज थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बेनियाबाग निवासी पटाखा कारोबारी सैय्यद शावी अली के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर बिल्डर इतरत हुसैन उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उनका व्यापार बर्बाद करने की धमकी देता है। शावी अली का कहना है कि इतरत ने उनकी सास के मोबाइल पर भी कॉल कर धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद इतरत उनकी बिल्डिंग में असलहे से लैस होकर घुसा। इतरत की करतूत बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन