फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fir against lockdown violation clash between two groups in azamgarh

लॉकडाउन में दो पक्षों ने जमकर की मारपीट, कई धाराओं में 38 के खिलाफ एफआईआर

Sat, 02 May 2020 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Fir against lockdown violation clash between two groups in azamgarh
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में शुक्रवार रात हुई दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के मामले में दरोगा दिग्विजय तिवारी ने तहरीर देकर दोनों पक्षों के लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इसमें दोनों के 38 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रधान, उसके बेटे सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय मिश्रा के मुताबिक जेलजाने वालों में ग्राम प्रधान सुनील तिवारी, उनका बेटा कृपाशंकर तिवारी के अलावा दूसरे पक्ष के प्रमोद, संदीप, राकेश, राजेश सहित पांच लोग शामिल हैं। फरार लोगों में गोविंदा, अभिषेक, चंद्रशेखर, गुड्डू सहित 33 लोगों का नाम है, जिनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला की शुक्रवार को मनरेगा के तहत काम करने के लिए 48 जॉबकार्ड धारक पहुंच गए, जबकि इतने मजदूरों की आवश्यकता नहीं थी। इससे सोशलडिस्टेंशिंग का भी उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में प्रधान ने सिर्फ 15 मजदूरों को रोका, शेष लोगों को वापस करते हुए बाद में काम देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज मजदूर शुक्रवार की रात प्रधान के घर पहुंच गए और काम मांगने लगे। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और मारपीट, पत्थरबाजी करने लगे। मनबढ़ों ने दो पुलिसवालों की बाइक तोड़कर उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की गांव का माहौल अब शांत है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed