फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman took blessings of Shankaracharya Vijayendra Saraswati

Varanasi: वित्तमंत्री सीतारमण ने शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती का लिया आशीर्वाद, संतों और बटुकों को वस्त्र दान

Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

काशी यात्रा पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। बाबा विश्वनाथ के दरबार और मां अन्नपूर्णा की चौखट पर शीश नवाने के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण भी किया। 

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman took blessings of Shankaracharya Vijayendra Saraswati
कांची कामकोटि पीठ में जातीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी यात्रा पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। बाबा विश्वनाथ के दरबार और मां अन्नपूर्णा की चौखट पर शीश नवाने के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण भी किया। इसके बाद वह अपने मामा के साथ कांची कामकोटि पीठ में शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से भी मिलने पहुंचीं। यहां भी उनके मामा साथ थे। दोनों ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


लगभग 30 मिनट तक उन्होंने शंकराचार्य का आशीर्वचन सुना। शंकराचार्य से मुलाकात करने के बाद वित्तमंत्री ने मठ में संतों और बटुकों को वस्त्र दान किया। मठ में दो घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने संत व बटुकों को भोजन भी परोसा। मठ के प्रबंधक वी सुब्रह्मण्यम मणि ने बताया कि केंद्रीय वित्तमंत्री शंकराचार्य के चातुर्मास्य व्रत के दौरान हर बार दर्शन-पूजन करने जाती हैं। मठ के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आने जाने वालों को जांच करने के बाद ही मठ में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी।

विज्ञापन

बाबा दरबार पहुंचीं वित्तमंत्री, मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद

Finance Minister Nirmala Sitharaman took blessings of Shankaracharya Vijayendra Saraswati
कांची कामकोटि पीठ में वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

 केंद्रीय वित्तमंत्री सुबह करीब 10 बजे श्री काशी विश्वनाथ पहुंची। बाबा के धाम में वित्तमंत्री पूरे भक्तिभाव में डूबी नजर आईं। उन्होंने अपने मामा लक्ष्मी नारायणन का हाथ पकड़कर मंदिर की ओर प्रस्थान किया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद पहले उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया, फिर स्वर्ण मंडित गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन और अभिषेक कराया।

Finance Minister Nirmala Sitharaman took blessings of Shankaracharya Vijayendra Saraswati
काशी विश्वनाथ मंदिर में वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्तमंत्री ने सर्वमंगल की कामना की। पूजन के बाद वह मंदिर से बाहर निकलीं और अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचीं। अन्नपूर्णा मंदिर में माता के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने महंत शंकर पुरी से मुलाकात की। महंत ने वित्तमंत्री को मंदिर की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी, न्यास सदस्य वेंकटरमन घनपाठी आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed