{"_id":"64eb1ede1b606cafd20eb663","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-in-varanasi-shodshopachar-worship-done-in-kashi-vishwanath-2023-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण: काशी विश्वनाथ में किया षोडशोपचार पूजन, अन्नपूर्णा मां के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण: काशी विश्वनाथ में किया षोडशोपचार पूजन, अन्नपूर्णा मां के किए दर्शन
Sun, 27 Aug 2023 10:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:32 PM IST
सार
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बाबा विश्वनाथ का शोडशोपचार पूजन अर्चन कर मंगल की कामना की। तत्पश्चात अन्नपूर्णा मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
वाराणसी में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी यात्रा पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। बाबा विश्वनाथ के दरबार और मां अन्नपूर्णा की चौखट पर शीश नवाने के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण भी किया। इसके बाद वह अपने मामा के साथ कांची कामकोटि पीठ में शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से भी मिलने पहुंचीं।
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री सुबह करीब 10 बजे श्री काशी विश्वनाथ पहुंची। बाबा के धाम में वित्तमंत्री पूरे भक्तिभाव में डूबी नजर आईं। उन्होंने अपने मामा लक्ष्मी नारायणन का हाथ पकड़कर मंदिर की ओर प्रस्थान किया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद पहले उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया, फिर स्वर्ण मंडित गर्भगृह में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन और अभिषेक कराया। केंद्रीय वित्तमंत्री ने सर्वमंगल की कामना की। पूजन के बाद वह मंदिर से बाहर निकलीं और अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचीं। अन्नपूर्णा मंदिर में माता के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने महंत शंकर पुरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
वाराणसी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : अमर उजाला
महंत ने वित्तमंत्री को मंदिर की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी, न्यास सदस्य वेंकटरमन घनपाठी आदि भी मौजूद रहे।