{"_id":"5d0f2eb78ebc3e411c25f8f6","slug":"film-city-to-be-built-in-106-hectares-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बनेगी यूपी की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, सरकार ने खोजी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बनेगी यूपी की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, सरकार ने खोजी जमीन
Sun, 23 Jun 2019 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
वाराणसी में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनने जा रही है। सरकार ने इसके लिए बाबतपुर एयरपोर्ट के पास लगभग 106 हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था कर ली है। आने वाले दिनों में यहां फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को शूटिंग से लेकर अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी।
प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति अवनीश अवस्थी ने शनिवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में यह जानकारी दी। बतौर अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे अवस्थी ने कहा कि हाल के दिनों में फिल्मों के लिहाज से प्रदेश में माहौल बदला है।
लखनऊ में शूटिंग कर रहे बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े कलाकार यहां शूटिंग का लंबा शेड्यूल कर रहे हैं। इससे हर स्तर पर रोजगार बढ़ता है।