फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Filling, Jam and fights

जलभराव, जाम और जद्दोजहद

Sun, 12 Jul 2015 02:00 AM IST
वाराण्ासी ब्यूरो
वाराण्ासी ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Filling, Jam and fights

वाराणसी। शनिवार को पूरे दिन झमाझम बारिश से शहर एक साथ कई तरह की दुश्वारियाें से जूझा। जलनिकासी के प्रबंधों की बदहाली ने शहर की हालत बिगाड़ दी। निचली सतह के इलाके तो पानी में डूबे ही, प्रमुख सड़कों और चौराहों के साथ ही शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया।

विज्ञापन

जो लोग सड़कों पर फंसे उन्हें और भी जद्दोजहद करनी पड़ी। बीएचयू कैंपस से लंका, रथयात्रा, गोदौलिया, कैंट, अंधरापुल से वरुणापार तक जगह-जगह ताल-तलैय्या बनीं सड़कों पर कहीं कमर तो कहीं घुटने भर से अधिक पानी से लोग गुजरे। जलभराव में ट्रैफिक ने भी खूब गोता लगाया। शहर भर में जगह-जगह इस कदर जाम लगा कि लोगों के पसीने छूट गए।  
विज्ञापन

शहर की बुनियादी सुविधाओं के लिए जिम्मेदार नगर निगम के इंजीनियरिंग व जलकल विभाग और लोक निर्माण विभाग ने बारिश के मौसम के मद्देनजर पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की। जलनिकासी के प्रबंधों के नाम पर दावे ही अधिक किए गए। नतीजा, शनिवार को मूसलधार बारिश शुरू हुई तो सड़कों से गलियों तक पानी की लहर उठने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीवर-नाले जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो करने लगा। खस्ताहाल सड़कों पर तो हालात बेहद खतरनाक बन गए। जिन सड़कों पर खुदाई कराई गई है, उन पर दो कदम भी चलना मुश्किल हो गया। कीचड़ और फिसलन से राहगीर लुढ़कते-फिसलते रहे। इन इलाकों में जलभरावः -  बीएचयू गेट, बीएचयू अस्पताल, लंका से सामने घाट व नरियां मार्ग, नरियां, कबीर नगर, भोगाबीर, साकेत नगर, डीएलडब्ल्यू गेट, नगवां, रानीपुर, खोजवां, सुदामापुर, शिवपुरवां, मंडुवाडीह बाजार, महमूरगंज आकाशवाणी के सामने, रथयात्रा चौराहा, कमच्छा, रवींद्रपुरी, जवाहर नगर, गुरुबाग, गोदौलिया, नई सड़क, कचहरी, भोजूबीर, अर्दली बाजार, चौकाघाट, चेतगंज, औरंगाबाद, काली महाल, सोनिया, चंदुआ छित्तपूर, ककरमत्ता व लहरतारा आरओबी के नीचे, अंधरापुल, शिवाला, बजरडीहा, जोल्हा, जक्खा, बड़ी गैबी, कोल्हुआ, विनायका, क्रांतिपल्ली, लहुराबीर, पहडि़या मंडी, सरैया सहित शहर के निचले हिस्से वाले अन्य इलाके।

इन राहों में दुश्वारियांः - कमिश्नर आवास के सामने, पुलिस लाइन चौराहा के समीप, महमूरगंज से रथयात्रा, हुकुलगंज से पांडेयपुर, पांडेयपुर से आशापुर व खजुरी, पांडेयपुर स्थित काली मंदिर से भक्ति नगर मार्ग, सुंदरपुर से करमनजीतपुर, करौंदी से सुंदरपुर, लंका रविदास गेट से संकटमोचन मोड़, नगवां पेट्रोल पंप के चौतरफा, जानकी नगर, कमच्छा बाजार, रथयात्रा से सिगरा, पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर से चौकाघाट, औरंगाबाद, लंका क्षेत्र के आदित्य नगर से चितईपुर मार्ग, गांधी नगर मोड़ से गांधी नगर, साकेत नगर से ब्रह्मानंद नगर, डाफी से सीरगोवर्धनपुर गेट


इन बस्तियों में घुसा पानी ः शुकुलपुरा, न्यू साकेत नगर, सुंदरपुर-खोजवां मार्ग, शिवाला, लहरतारा, कबीरचौरा से पिपलानी तिराहा मार्ग सहित शहर के कई अन्य निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों और दूकानों में घुसने से आमजन काफी परेशान रहे। नगर निगम के कंट्रोल रूम ने लोगों ने शिकायतें भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इन स्थानों पर लगा भीषण जाम ः बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण बीएचयू गेट, रथयात्रा, भेलूपुर-गोदौलिया मार्ग, नई सड़क, कमच्छा तिराहा, गुरुबाग, रथयात्रा, अंधरापुल, पांडेयपुर सहित कई अन्य स्थान पर आमजन जाम से जूझते नजर आए। इस दौरान ट्रैफिक और इलाकाई पुलिस द्वारा समाधान के कोई उपाय नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed