फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fighting fiercely in a road dispute in varanasi youth condition critical

Varanasi News: रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे से हमले में युवक की हालत गंभीर

Sun, 31 Jul 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

वाराणसी के ढंढोरपुर गांव के तीन केड़वा पूरा में रविवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से हमले में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भदवर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Fighting fiercely in a road dispute in varanasi youth condition critical
घायल को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ढंढोरपुर गांव के तीन केड़वा पूरा में रविवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से हमले में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भदवर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजातालाब थाने के ढंढोरपुर गांव के तीन केड़वा पूरा राजकुमार पुत्र राममूरत से गांव के पंकज उपाध्याय से पुराना विवाद है।

विज्ञापन


उसी विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान राजकुमार के सिर में चोट लग गई। परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी गए। जहां हालत चिंताजनक होने के कारण उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल को लोग भदवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रामकुमार और पंकज उपाध्याय के बीच रास्ते पर आवागमन को लेकर पुराना विवाद है। पिछले साल सितंबर महीने में इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed