{"_id":"5c7014f4bdec227cde52faf5","slug":"fighting-and-9-injured-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : गली में आवागमन को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : गली में आवागमन को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल
Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करते दोनों पक्ष
- फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली में शुक्रवार की शाम गली के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत पीथापुर गांव में में बलवंत बिंद (65) और रमाशंकर राम (50) के बीच गली को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम एक पक्ष निर्माण करा रहा था तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में बलवंत के साथ उसके पक्ष के महेन्द्र बिंद (45), नंदलाल (48), बद्री बिंद (60), जूगिया देवी (42) और रमाशंकर राम के साथ उसके पक्ष के सूर्योदय कुमार गोंड (25), प्रतेज कुमार गोंड (24), कृष्णावंती (48), घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों के अलग किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।