{"_id":"61e9753af7d9ff2f8b239ff2","slug":"fight-against-corona-election-workers-and-frontline-workers-will-get-ayush-raksha-kit-for-increase-immunity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: चुनावकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी आयुष रक्षा किट, बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: चुनावकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी आयुष रक्षा किट, बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता
Thu, 20 Jan 2022 08:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:14 PM IST
सार
कोविड मेडिकल किट, होम्योपैथिक मेडिकल किट के बाद अब आयुष रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। आयुष रक्षा किट में शामिल आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
आयुष रक्षा किट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए कोविड मेडिकल किट, होम्योपैथिक मेडिकल किट के बाद अब आयुष रक्षा किट का वितरण स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। फिलहाल यह किट फ्रंटलाइन वर्कर्स, चुनावकर्मियों को दी जाएगी। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन
यह होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी कारगर साबित होगी। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को ‘आयुष रक्षा किट’ देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
किट में शामिल आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर फ्रंटलाइन वर्कर व मतदान कर्मी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। आयुष निदेशक प्रो. एसएन सिंह के निर्देशन में संबंधित विभागों में कर्मचारियों की सूची मंगा ली गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः गणतंत्र दिवस की झांकी में दुनिया देखेगी काशी पुराधिपति का वैभव, राजपथ पर दिखेगा बाबा का धाम
Trending Videos
आयुष रक्षा किट में शामिल सामग्री
- च्यवनप्राश : 180 ग्राम
- आयुष काढ़ा : 100 ग्राम
- संशमनी वटी : 30 ग्राम
- अणु तेल : 10 एमएल
इस तरह करें इस्तेमाल
- च्यवनप्राश को एक चम्मच दिन में एक बार लेना है।
- आयुष काढ़ा के तीन ग्राम को 150 एमएल पानी में उबालने के बाद उसे छानकर सेवन करना होगा।
- संशमनी बटी के दो टैबलेट दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लेना होगा।
- अणु तेल का दो ड्राप नाक में दो बार डालना है।