फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight against Corona 100 percent covid vaccination in Varanasi still incomplete difference of 11 lakhs between first and second dose

कोरोना से जंग: वाराणसी में शत प्रतिशत टीकाकरण अब भी अधूरा, पहले और दूसरे डोज में 11 लाख का अंतर

Thu, 30 Dec 2021 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 11:35 AM IST
सार

वाराणसी में  जिले में 29 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक केवल 27.70 लाख लोगों को ही पहली डोज लग सकी है। 

विज्ञापन
Fight against Corona 100 percent covid vaccination in Varanasi still incomplete difference of 11 lakhs between first and second dose
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोराना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान में बारह महीने में शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं पूरा हुआ है। ऐसे में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसको देखते हुए सभी को समय से टीका लगाया जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। 

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में 29 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक केवल 27.70 लाख लोगों को ही पहली डोज लग सकी है। दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या भी इससे कम ही हैं। जिले में 16 जनवरी से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शुरू में तो संख्या बहुत कम रही, लेकिन धीरे-धीरे लोग केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाना शुरू किया। जुलाई के बाद से शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई।
विज्ञापन


करीब 17 लाख लोगों को दूसरी डोज
जिले में अब तक कुल 44,79,684 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 27,83,305 को पहली जबकि केवल 1696379 लोग ऐसे हैं, जिनको दोनों डोज लग चुकी है। देश, प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के बीच अब चिकित्सक भी अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले और दूसरे डोज के बीच जिस तरह से करीब 11 लाख का अंतर है, ऐसे में सभी को सुरक्षा कवच मिलना भी जरूरी है। यहीं नहीं तय लक्ष्य के अनुसार पहली डोज ही अभी सवा लाख लोगों को लगाया जाना है, जिससे कि सभी को संक्रमण से बचाया जा सके। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि वाराणसी जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 95 प्रतिशत तक लोगों को पहली डोज का टीका लगाया जा चुका है। बाकी को भी डोर टू डोर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। कुछ लोग जो अभी भी टीका के प्रति जागरूक नहीं है, उनके घर स्वास्थ्य टीम पहुंचकर जागरूक भी कर रही है। 

           एक नजर में टीकाकरण का ग्राफ 
  • कुल लक्ष्य                        करीब 29 लाख 
  • 29 दिसंबर तक लगा टीका     4479684
  • पहली डोज                      2783305
  • दूसरी डोज                     1696379
  • पुरुष                            2363335
  • महिला                        2114175
  • 18 से 44 साल              2947721
  • 45 से 60 साल               994598
  • 60 साल से अधिक           537365

15 से 18 साल: चार दिन बाद से लगना है टीका, गाइडलाइन का इंतजार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होना है। अब जबकि केवल चार दिन का समय बचा है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है लेकिन शासन की ओर से इस दिशा में स्पष्ट गाइडलाइन आने का इंतजार है। इसके आधार पर ही टीकाकरण की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। 

जिले में 15 से 18 साल तक के ऐसे तीन लाख किशोर हैं, जिनको तीन जनवरी से टीका लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की तैयारियां की जा रही है। अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए जागरूक करने और सभी बच्चों को टीका लगाने की तैयारी है।

बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने सीएमओ कार्यालय के साथ ही सिगरा स्थित कोविड कंट्रोल रूम में अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ संग बैठकर किशोरों के टीकाकरण के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जाने वाले अभियान, अस्पतालों में जांच, इलाज की तैयारियों की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से गाइडलाइन आने का इंतजार है। विभागीय स्तर पर इससे जुड़ी अन्य तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed