{"_id":"e270702d879afc8a1c4be7ed23cf8ab5","slug":"fifteen-percent-students-are-not-appear-in-madarsa-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 प्रतिशत से अधिक ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 प्रतिशत से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी-फारसी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। इस दौरान किसी भी केंद्र से अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
हालांकि दो परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। वहीं पहले दिन 15 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, ग्रामीण इलाके के कुछ परीक्षा केंद्रों पर नकल की सूचना मिली लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अरबी-फारसी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को प्रथम पाली में मुंशी व मौलवी (हाईस्कूल) की परीक्षा हुई, वहीं द्वितीय पाली में आलिम (इंटरमीडिएट) और कामिल (स्नातक) की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
शहर में जामिया रहमानिया मदनपुरा, मदरसा खानमजान अर्दलीबाजार, मदरसा मजहरुल उलूम पीलीकोठी, मदरसा तालीमाते अरबी निस्वां डिठोरी महाल पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।
जामिया रहमानिया मदनपुरा और मदरसा अरबिया गौसिया नदोय में मजिस्ट्रेट ड्यूटी करने नहीं पहुंचे थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बिनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि करीब 15 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में 3619 को परीक्षा देनी थी, जिसमें 3001 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में 1788 को परीक्षा देनी थी इसमें 1580 परीक्षार्थी शामिल हुए।