{"_id":"65fab6799bd474cfea0abf53","slug":"fifteen-hotels-opened-by-breaking-seal-at-vijayanagaram-market-in-varanasi-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सील तोड़कर विजयानगरम मार्केट में 15 होटल चालू, उच्चाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट; FIR की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सील तोड़कर विजयानगरम मार्केट में 15 होटल चालू, उच्चाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट; FIR की तैयारी
Wed, 20 Mar 2024 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:08 PM IST
सार
Varanasi News: पूर्व में नगर निगम की ओर से इस मार्केट की 18 दुकानों को सील किया गया। साथ ही इनको अपना अवैध निर्माण तोड़ने की मोहलत दी गई। कुछ लोगों ने अपने टीन आदि तोड़े थे। इस बीच चुनाव आदर्श आचार संहिता लग गई। यहां के 15 आवंटियों ने सील तोड़कर होटल चालू कर दिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार 128 में से 18 दुकानों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के विजयानगरम मार्केट के 15 होटल कारोबारी सील तोड़कर अपना कारोबार कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से एक अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है। जांच कर इन पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व में नगर निगम की ओर से इस मार्केट की 18 दुकानों को सील किया गया। साथ ही इनको अपना अवैध निर्माण तोड़ने की मोहलत दी गई। कुछ लोगों ने अपने टीन आदि तोड़े थे। इस बीच चुनाव आदर्श आचार संहिता लग गई। यहां के 15 आवंटियों ने सील तोड़कर होटल चालू कर दिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार 128 में से 18 दुकानों पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
बाद में कहा गया था कि सभी का आवंटन निरस्त कर नए सिरे से आवेदन मांगे गए। डीएम सर्किल रेट से किराया तय करने की भी रणनीति बनी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आवंटियों ने भी सील तोड़कर होटल कारोबार चालू कर लिया है।
विज्ञापन