{"_id":"62aad12301644801fa1a427d","slug":"fierce-fire-broke-out-in-saree-shop-in-varanasi-readymade-garments-worth-lakhs-burnt-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक, तीन घंटे तक मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक, तीन घंटे तक मची रही अफरातफरी
Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
सार
मैदागिन स्थित मालवीय मार्केट में साड़ी की दुकान में गुरुवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से मालवीय मार्केट के दुकानदारों में दहशत का माहौल फैल गया। संयोग अच्छा था कि किसी और दुकान तक आग नहीं फैली।
विज्ञापन
साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मैदागिन स्थित मालवीय मार्केट में साड़ी की दुकान में गुरुवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दो मंजिला दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक मौके पर अफरातफरी मची रही। आग लगने से मालवीय मार्केट के दुकानदारों में दहशत का माहौल फैल गया। संयोग अच्छा था कि किसी और दुकान तक आग नहीं फैली। मलदहिया निवासी चंदन की मालवीय मार्केट में दो मंजिला साड़ी की दुकान है। आग लगने की सूचना पर वो आननफानन दुकान पहुंचे।
विज्ञापन
जैसे-तैसे दुकान का शटर उठाया गया तो अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। कोतवाली फायर स्टेशन से आई दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में खाली हो गईं। जिसके बाद चेतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखी लाखों रुपये की साड़ियों के साथ फर्नीचर, विद्युत उपकरण सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
आग में जले कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
चंदन ने बताया कि बुधवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह आसपास के दुकानदारों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान में आग लगी है। चंदन के मुताबिक, आग लगने से पांच लाख का माल जलकर नष्ट हो गया है।