फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

डिजाइनर बर्तनों और आकर्षक छूट से चमचमाया बाजार

Wed, 11 Nov 2020 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। धनतेरस से पूर्व शहर के बर्तन बाजार सज चुके हैं। चेतगंज, दालमंडी, चौक, लहुराबीर, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह सहित वरुणापार इलाकों में लोग भीड़ से बचने के लिए एडवांस में बर्तनों की बुकिंग करा रहे हैं। बाजार में चमचमा रहे बर्तनों पर आकर्षक छूट से इस बार ग्राहकों का मन भी बंपर खरीदारी को लेकर बना हुआ है। कॉपर, पीतल और सेलम स्टील के बर्तनों के प्रति आकर्षण ज्यादा है।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस साल भी कारोबारियों को उम्मीद है कि बाजार बेहतर जाएगा। कारोबारियों के अनुसार पिछले धनतेरस पर लगभग 4 करोड़ से अधिक की बर्तन की बिक्री हुई थी। इस साल 3 से 4 करोड़ की बर्तनों की बिक्री हो जाएगी।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी राकेश जैन के अनुसार इस बार कॉपर के बर्तनों का क्रेज है। इसके साथ ही पीतल और कापॅर डिजाइन वाले बर्तनों की भी मांग अधिक है। सेलम स्टील बर्तनों के साथ ही फैंसी बर्तनों की खरीदारी भी महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीमगंज के बर्तन कारोबारी पन्ना लाल ने बताया कि डिनर सेट, किचन चूल्हा, इंडक्शन, प्रेशर कूकर, नॉन स्टिक बर्तन, डिजाइनर थालियां, बर्तन फ्रेम, लंच बाक्स की बिक्री रफ्तार पकड़ चुकी है। कोरोना को देखते हुए लोग एडवांस में बर्तनों की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस के दिन बर्तनों की डिलिवरी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed