फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

नहाय खाए के साथ लोक पर्व जिउतिया शुरू

Wed, 09 Sep 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। पुत्र की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला लोक पर्व जिउतिया बुधवार को नहाए खाए से शुरू हो गया। कोरोना व गंगा में बढ़ाव की वजह से महिलाओं ने घर में ही नहाए खाए की परंपरा निभाई। स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने कई सब्जियों का बना भोजन ग्रहण किया। व्रती बृहस्पतिवार को सुबह भोजन कर दिन भर उपवास करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के विभिन्न बाजारों में जिउतिया पर्व को लेकर काफी चहल-पहल रही। लंका, सुंदरपुर, ककरमत्ता, सिगरा सहित कई जगहों पर सब्जी के दाम आसमान छू रहे थे। जिउतिया पर्व पर नहाए खाए के दिन झिंगी, सतपुतिया, कंदा, नोनी, साग, बोड़ा सहित विभिन्न प्रकार की हरी सब्जी की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

फलों की बिक्री हुई तेज
जिउतिया पर्व को लेकर सब्जी के साथ-साथ फल की भी बिक्री में तेजी रही। बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने के कारण बाजार गुलजार रहे। महिलाएं फूल, माला के साथ साड़ी व जिउतिया लॉकेट की खरीदारी करने में जुटी रहीं। निर्जला व्रत रहकर महिलाएं पुत्र की सलामती के लिए पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ की तरह नहाए खाए से शुरू होता है व्रत
व्रत की शुरुआत छठ की तरह नहाए खाए से होती है। स्नान और पूजा पाठ के बाद व्रत का संकल्प लिया जाएगा। पहले दिन की रात को घर की छत पर चारों दिशाओं में कुछ खाना रखा जाएगा। दूसरे दिन निर्जला व्रत रखकर संतान की लंबी उम्र की कामना करने के साथ पूजा होगी।- कृष्णा सिंह, कचहरी
घरों में होगी पूजा
पहले दिन नहाए खाए के बाद दूसरे दिन की पूजा पाठ के लिए घरों में ही तैयारी पूरी हो गई है। शाम को घर की छत पर जीमूतवाहन भगवान की पूजा करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।-ममता जायसवाल, महमूरगंज
झगली व बांस का पूजा में विशेष महत्व
मैं पिछले कई सालों से यह व्रत रखती आ रही हूं। पहली बार गंगा मां के पास नहीं गई। घर पर बच्चों के साथ पूजा कर कथा सुनूंगी। इस पर्व में झगली, बांस के पत्ते, नारियल, ताड़ व नीबू का भी विशेष महत्व होती है।-सुप्रिया सिंह, गिलट बाजार

---
लक्ष्मीकुंड में मेले का आयोजन नहीं
वाराणसी। मंगलवार को जिउतिया व्रत के मद्देनजर अपर नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक लक्सा व महालक्ष्मी मंदिर के महंत के साथ बैठक हुई। जिसमें निरीक्षण करने के बाद शासन प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि कोरोना वायरस को देखते हुए लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड में जिउतिया मेले का आयोजन नहीं होगा। बैठक में काली मंदिर के महंत, काशी विश्वनाथ दल के अध्यक्ष, पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से आग्रह किया कि सब लोग अपने घर पर ही मां का पूजन करें। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष महातम यादव, काशी विश्वनाथ दल अध्यक्ष जत्रलेश्वर यादव, पार्षद लकी वर्मा, मदन यादव, रविकांत विश्वकर्मा, पीयूष शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed