{"_id":"6722935899c1877bd300bb94","slug":"feeling-hot-due-to-scorching-sun-during-the-day-mercury-crossed-34-varanasi-news-c-20-vns1056-776316-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दिन में तीखी धूप से गर्मी जैसा अहसास, पारा 34 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दिन में तीखी धूप से गर्मी जैसा अहसास, पारा 34 पार
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिन से मौसम साफ होने की वजह से दिन में धूप असरदार लग रही है। इस वजह से दिन में गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। हालांकि रात में सिहरन भी थोड़ी बढ़ी है। बुधवार को कुछ इसी तरह का मौसम रहा।
दिन में हवा की रफ्तार थमी रही और धूप भी अन्य दिनों की तुलना में थोड़ी तीखी रही। इस कारण असर भी कुछ ज्यादा रहा। मौसम में तेजी से हुए इस बदलाव के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान मंगलवार को 32.9 डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को 34.8 रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.1 अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी औसत से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 22.7 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि दीपावली के बाद से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है। अगले सप्ताह से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। ब्यूरो