फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fear of murder of saree businessman, interrogation of five suspects

Varanasi News: साड़ी कारोबारी की हत्या की आशंका, पांच संदिग्धों से पूछताछ

Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fear of murder of saree businessman, interrogation of five suspects
वाराणसी। अगवा साड़ी कारोबारी महमूद आलम (50) की बरामदगी चौथे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। इसी का नतीजा है कि वाराणसी के राजघाट से मिर्जापुर के चुनार तक मोटरबोट से गंगा में शव की तलाश की जा रही है। आशंका है कि चुनार ले जाकर कारोबारी की हत्या कर दी गई, फिर शव को गंगा में फेंका गया। इसी आधार पर कमिश्नरेट पुलिस जांच-पड़ताल को आगे बढ़ा रही है। दूसरी तरफ, पुलिस ने कुछ और संदिग्धों को उठाया है। सबसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कमिश्नरेट पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के गंगा नदी में एक शव मिला है। आशंका जताई गई कि शव अगवा साड़ी कारोबारी का हो सकता था। इससे चिंतित कमिश्नरेट पुलिस चुनार तक गई। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के साथ वाराणसी के राजघाट से मिर्जापुर के चुनार तक मोटरबोट से खोजबीन की। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दरअसल, साड़ी कारोबारी को अगवा करने में एक महिला की प्रमुख भूमिका बताई जा रही है, जो कि साड़ी कारोबारी से जुड़ी हुई थी। उधर, महमूद के साथ अनहोनी की आशंका पर पत्नी जमिला बानो परेशान दिखीं। वह पति की सलामती की दुआ कर रही हैं। बेटे फैजान, अरशद और अन्य सदस्य भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

कारोबारी को ई-रिक्शे से ले जाया गया
सीसी कैमरे खंगालने पर पुलिस को पता चला कि साड़ी कारोबारी को ई-रिक्शे में बैठाकर ले जाया गया था। कारोबारी के साथ पांच और लोगों के साथ एक महिला भी ई-रिक्शे पर बैठी थी। भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने सीसी कैमरे खंगालते हुए दो संदिग्धों को दबोचा है। महिला पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। दो अन्य संदिग्ध भी उठाए गए हैं। कुल पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे के अनुसार, कारोबारी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के बैंक खाते से निकाले 1.90 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की शाम और रविवार को आरोपियों ने कारोबारी के बैंक खाते से 1.90 लाख रुपये निकाले गए हैं।बाबतपुर और रामनगर स्थित एटीएम बूथ से 90-90 हजार और चांदमारी रिंग रोड के पास एटीएम से रात तीन बजे दस हजार रुपये निकाले गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसी कैमरे और सर्विलांस के जरिये पांच संदिग्धों की पहचान की है। सबसे थाने में पूछताछ की जा रही है।
पतंग खरीदने की बात कहकर निकले थे घर सेे
साड़ी कारोबारी महमूद आलम गत् शनिवार को पतंग खरीदने की बात कहकर घर से स्कूटी से निकले थे। सवा छह बजे बेटे फैजान के मोबाइल पर दो बार फोन आया और आठ लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा गया। इसके बाद महमूद का मोबाइल फोन बंद हो गया। घबराए परिजनों ने शनिवार की रात अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

------
महिला के बुलावे पर बीएचयू परिसर गए कारोबारी
काशी जोन की पांच टीमें मामले की तफ्तीश में लगी हैं। छानबीन के दौरान पता चला कि महिला के इशारे पर ही कारोबारी को अगवा किया गया। घटना से एक दिन पहले महिला दुकान पर आई थी। सूट खरीदा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला पहले से ही महमूद के संपर्क में थी। पहले से परिचित होने के कारण उसके बुलाने पर महमूद स्कूटी से बीएचयू पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने महमूद की स्कूटी बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के बाहर से लावारिस हाल में बरामद की थी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed