फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father strangled his five-year-old son to death

पिता ने पांच साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

Sun, 08 May 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Father strangled his five-year-old son to death
चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के रामगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। रामगांव निवासी गिरिजाशंकर ने अपनी पत्नी सोनी से विवाद के बाद अपने पांच साल के बेटे आदित्य का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ले जाकर कहीं फेंक दिया। सोनी की सूचना के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शव बरामद कराने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनी के परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत रामगांव की सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गिरिजाशंकर मजदूरी करता है और नशा करने का आदी है। हाल ही में वह बच्चेदानी का ऑपरेशन कराई थी। ऑपरेशन में खर्च हुए पैसे को लेकर शनिवार को उसका पति उससे झगड़ा कर रहा था। झगड़े के दौरान ही पति ने उसे मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच उसके पति ने तीन बच्चों में सबसे छोटे पांच साल के आदित्य का गला दबाकर हत्या कर दी। सोनी देवी ने बताया कि उसने फोन कर अपने मायके वालों को सूचना दी तो वह भाग कर आए। उसके साथ भी गिरिजाशंकर ने गालीगलौज किया और इसके बाद वह बच्चे का शव लेकर भाग निकला। सोनी देवी ने बताया कि मायके वालों ने उसे कमरे से बाहर निकाला तो वह उनके साथ चोलापुर थाने आई। सोनी देवी ने तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-------------
पूछताछ में आरोपी कर रहा गुमराह
क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की पत्नी की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। कभी कह रहा है कि शव को नदी में फेंक दिए हैं तो कभी कोई और जगह बता रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बच्चे का शव तलाश रही हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed