फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father shoots himself with pistol for not getting children hair cut in varanasi

UP News: कनपटी पर पिस्टल सटाकर शख्स ने खुद को मारी गोली, बेटों ने बाल नहीं कटवाए तो नाराज होकर उठाया ये कदम

Mon, 25 Mar 2024 01:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने बेटों से बाल कटवाने की बात कही और दोस्तों के साथ होली खेलने निकल गया। वापस लौटा तो दोनों ने बाल नहीं कटवाए थे। इस बात से नाराज होकर उसने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Father shoots himself with pistol for not getting children hair cut in varanasi
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कछवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में सोमवार की सुबह एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


ठटरा गांव में शिव प्रकाश सिंह (40) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ गांव में निकले। होली खेलने एवं लोगों से मुलाकात करने के दौरान ही बच्चों का फोन आया तो घर पहुंचे। इस दौरान वे दोनों बेटों से नोंकझोक करने लगे। 
विज्ञापन


वजह थी कि शिव प्रकाश सिंह ने अपने बेटे शुभम और सत्यम को बाल कटवाने के लिए बोले, लेकिन दोनों बेटों ने बाल नहीं काटवाए। इस बात को लेकर वह आग बबूला हो गए। इसी बात से आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद शिव प्रकाश के पिता माता दयाल सिंह व बच्चों ने उसे इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर लाइसेंसी पिस्टल को कस्टडी में लिया। लाइसेंसी पिस्टल के साथ पांच जिंदा कारतूस एवं घटनास्थल के पास से एक 32 बोर का खोखा मिला। मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब ने परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। 


पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची तो बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी नीतू सिंह ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बाल नहीं कटवाया। जिसको लेकर नोकझोंक हुआ तो स्वयं अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार लिए। उधर, पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed