फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father questioned on police encounter in lucknow killed BJP MLA Krishnanand Rai murder accused miscreant hanuman pandey in mau

भाजपा विधायक हत्याकांड में आरोपी मुख्तार का शूटर हनुमान पांडेय एनकाउंटर में ढेर, पिता ने उठाए सवाल

Sun, 09 Aug 2020 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Father questioned on police encounter in lucknow killed BJP MLA Krishnanand Rai murder accused miscreant hanuman pandey in mau
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : ANI

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी और इनामी बदमाश राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय को लखनऊ में रविवार की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी के खिलाफ लखनऊ, रायबरेली, गाजीपुर और मऊ जिले के 11 थानों में मुकदमे दर्ज थे। आरोपी पर एक लाख रुपये का भी इनाम घोषित था। राकेश पांडेय, मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था। लेकिन अब इस एनकाउंटर पर पिता ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

हनुमान पांडेय के पिता बालदत्त पांडेय का कहना है कि उस पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं था। पिता ने कहा कि हनुमान पांडेय को पुलिस लखनऊ स्थित आवास से शनिवार की रात तीन बजे उठाकर ले गई और एनकाउंटर कर दिया। उनका बेटा अपनी मां का लखनऊ में इलाज करा रहा था। इसी को लेकर आता-जाता रहा।
विज्ञापन



मुख्तार गैंग के शूटर राकेश उर्फ हनुमान पांडेय पर मऊ जिले के भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें ठेकेदार मन्ना सिंह और उनके मुनीम राम सिंह मौर्य हत्याकांड का मामला प्रमुख है। पुलिस रिकॉर्ड में राकेश पांडेय डी-5 गैंग का सक्रिय सदस्य था। बताया जाता है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Father questioned on police encounter in lucknow killed BJP MLA Krishnanand Rai murder accused miscreant hanuman pandey in mau
घटना के दौरान मौके पर पुलिस - फोटो : ANI

हाल ही में जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर हनुमान पांडेय की पत्नी के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंस जब्त किए थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर आठ जुलाई को कोपागंज पुलिस ने लिलारी भरौली गांव निवासी शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय की पत्नी सरोजलता पांडेय के नाम से निर्गत डबल बैरल गन के लाइसेंसों को निरस्त कर उनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया।

आरोप लगाया गया की अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सरोजलता पांडे ने अपने पति राकेश उर्फ हनुमान पांडेय के खिलाफ दर्ज अभियोगों/तथ्यों को छिपाकर डीबीबीएल गन का लाइसेंस साल 2005 में प्राप्त किया। इस संबंध में सरोजलता पांडेय के खिलाफ में कोपागंज थाने कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इसके अलावा वर्ष 2009 में गाजीपुर तिराहे पर हुई ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या और बाद में मारे गए उनके मुनीब राम सिंह मौर्या हत्याकांड में राकेश पांडे नामजद किया गया था। इसमें मुख्तार अंसारी को भी नामजद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed