{"_id":"5fea2a21df470919972b356e","slug":"father-firing-in-varanasi-while-cutting-son-birthday-cake-now-license-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जन्मदिन का केक काटने समय पिता ने की फायरिंग, अब निरस्त होगा असलहे का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के जन्मदिन का केक काटने समय पिता ने की फायरिंग, अब निरस्त होगा असलहे का लाइसेंस
Tue, 29 Dec 2020 12:25 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बेटे के जन्मदिन का केक काटने के दौरान पिता द्वारा लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने का एक माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सिंधोरा थाने में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी सिंधोरा थाना प्रभारी घटना को छिपाते रहे।
विज्ञापन
सिंधोरा थाना के दशरथपुर गांव में बीती 23 नवंबर को सूबेदार गिरी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर लाइसेंसी असलहे से दो राउंड फायरिंग की थी। बेटे के जन्मदिन के कुछ दिन बाद सूबेदार सपरिवार गुजरात चला गया। उसके जाने के बाद रविवार को वह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सिंधोरा थाना प्रभारी रमेश यादव से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे छिपाते हुए अनभिज्ञता जताई। साथ ही यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई गांव ही नहीं है। वहीं, इस संबंध में जब सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की तस्दीक कराकर सूबेदार गिरी के खिलाफ सिंधोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंधौरा थाना प्रभारी को आरोपी के घर भेजा गया था, लेकिन ताला लटका मिला। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके असलहे का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन