{"_id":"605104fc8ebc3e593a189563","slug":"father-and-sons-beaten-for-demanding-outstanding-money-young-man-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया पैसे मांगने पर पिता-पुत्रों ने पीटा, युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया पैसे मांगने पर पिता-पुत्रों ने पीटा, युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Wed, 17 Mar 2021 12:50 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में सोमवार की रात बकाया वसूली के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दो पुत्रों पर केस दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
चहरपुर गांव निवासी देव नारायण (45) ने अपनी जमीन इंद्र प्रकाश को बैनामा की थी। इसका कुछ पैसा बकाया था। सोमवार की रात नौ बजे गांव के नुक्कड़ पर स्थित चाय की दुकान पर दोनों में पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इंद्रप्रकाश के दो पुत्र भी वहां पहुंच गए। पिता-पुत्रों ने मिलकर देव नारायण की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद देव नारायण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार वाले कुछ समझते, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। सीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से पहले इंद्रप्रकाश और देवनारायण ने साथ बैठकर शराब भी पी थी।
इसके बाद उनमें लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। मारपीट के बाद अस्पताल ले जाने पर देव नारायण की मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार की तहरीर पर इंद्रप्रकाश और उसके दो पुत्रों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।