फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father and son who were going after Namaz were thrown grapes and attacked with sticks when they protested

Varanasi: नमाज पढ़ कर जा रहे पिता-पुत्र को अंगूर फेंक कर मारा, विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला

Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

वाराणसी में नमाज पढ़ कर जा रहे पिता-पुत्र पर अंगूर फेंक कर मारा गया। विरोध करने पर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में एक नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Father and son who were going after Namaz were thrown grapes and attacked with sticks when they protested
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के पुलिस लाइन चौराहा स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर जा रहे पिता-पुत्र पर अंगूर फेंक कर मारा गया। विरोध करने पर पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में एक नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार मोहल्ला निवासी सुबहान अली शनिवार देर शाम पुलिस लाइन चौराहा स्थित मस्जिद में अपने पिता महबूब अली के साथ नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे थे। सुबहान का आरोप है कि उसी दौरान पक्की बाजार निवासी शादाब समीप की गली से उन पर अंगूर फेंक कर मारा।
विज्ञापन

 

विरोध करने पर शादाब ने अपने दोस्तों के साथ रॉड और लाठी-डंडे से वार किया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर लगभग 15 की संख्या में मौजूद हमलावर भाग निकले। पिता-पुत्र के मेडिकल मुआयना और तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने आरोपी शादाब व उसके अन्य 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शादाब कैंट थाने की पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस के मंदिर में सात फेरों के बाद दुल्हन कर गई 'कांड', विदाई के बाद जाना था राजस्थान

एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी

भीषमपुर गांव की रहने वाली एक महिला की तहरीर के आधार पर कपसेठी थाने में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुरा निवासी दिलीप जयसवारा की पत्नी परमिला जयसवारा नरे बताया कि खजुरी पांडेयपुर के संजय कुमार और मोकलपुर गोबरहां के कृष्ण मोहन व उसकी पत्नी शांति देवी ने उनके बेटे को एफसीआई में नौकरी दिलाने के लिए नगद 15 लाख रुपये और खाते में पांच लाख 29 हजार लिए। इसके बावजूद उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। पैसा वापस मांगने पर तीनों लोगो ने चार अज्ञात लोगों को बुलाकर उन्हें मारा-पीटा और गालीगलौज कर भगा दिया। स्थानीय थाने पर सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।

खड़े ट्रक से ट्रेलर टकराया, परिचालक गंभीर रूप से घायल

Father and son who were going after Namaz were thrown grapes and attacked with sticks when they protested
नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से ट्रेलर टकराया - फोटो : अमर उजाला

मेहंदीगंज गांव में रविवार को नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे ट्रेलर जा टकराया। हादसे के कारण हाईवे के साथ ही रिंग रोड पर घंटों जाम लगा रहा। दोनों वाहन किनारे कराए गए तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने मेहंदीगंज गांव में खराब हालत में खड़े ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कानपुर निवासी ट्रेलर चालक कृपाशंकर और परिचालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। हादसे के कारण हाईवे पर घंटों यातायात बाधित रहने से रिंग रोड सहित उत्तरी लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवा कर किनारे कराया, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को समर सिंह ने दिए कितने रुपये, भोजपुरी गायक के बैंक खातों का डिटेल जुटा रही पुलिस

भांग की दुकान पर गांजा बिकने का वीडियो वायरल

बच्छांव स्थित भांग की दुकान से गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक युवक भांग की दुकान पर जाकर गांजा की पुड़िया मांगता है। दुकान पर मौजूद सेल्समैन कहता है कि 60 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की गांजा की पुड़िया उपलब्ध है। पैसा दीजिए और गांजा की पुड़िया ले जाइए।

वायरल वीडियो से अखरी चौकी और रोहनिया थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अखरी चौकी प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मौके पर जाने पर कोई नहीं मिला था। गांजा की पुड़िया की कीमत बताने वाले युवक को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed