फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father and son were running drug trafficking business involving narcotic cough syrup from M/s Syndicate

UP: मेसर्स सिंडिकेट से पिता-पुत्र नशीले कफ सिरप का कर रहे थे कारोबार, SIT और पुलिस ने केयरटेकर को किया अरेस्ट

Thu, 11 Dec 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 06:03 AM IST
सार

Cough Syrup Case: कफ सिरप का भंडारण यहां होता था और यही से मालवाहक वाहनों से माल भेजा जाता था। मनोज यादव और उसका बेटा लक्ष्य दोनों कफ सिरप की सप्लाई करते थे। 60 लाख की 173 पेटी कफ सिरप बरामद हुआ है।

विज्ञापन
father and son were running drug trafficking business involving narcotic cough syrup from M/s Syndicate
नशीले कफ सिरप के गोदाम पर मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: सूजाबाद में ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर की आड़ में कफ सिरप गोदाम के केयरटेकर रोहित वर्मा को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गोदाम मालिक और मेसर्स सिंडिकेट इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव की गिरफ्तारी के लिए को एसआईटी दबिश दे रही है। कफ सिरप सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल के करीबी औसानगंज निवासी मनोज यादव के खिलाफ कोतवाली में भी प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के राजापुर औसानगंज निवासी मनोज यादव का सूजाबाद में कफ सिरप का गोदाम था। एस्कूप कंपनी की सिरप की खेप बरामद हुई है। मालवाहन वाहन को भी जब्त किया गया है। सूजाबाद निवासी रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि गोदाम की देखरेख के लिए मनोज यादव ने उसे रखा था।

विज्ञापन

मनोज के करीबियों से होगी पूछताछ
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि कफ सिरप के आरोपी मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव से जुड़े करीबियों से भी पूछताछ होगी। मनोज के बैंक खातों और मोबाइल सीडीआर से अन्य जानकारियां खंगाली जा रही हैं। फिलहाल दोनों घर छोड़कर भागे हुए हैं। उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

पक्के महाल के 60 फीसदी युवा शामिल
एसआईटी की जांच में सामने आया है कि गंगा किनारे पक्के महाल के 60 फीसदी युवाओं की संलिप्तता कफ सिरप में है। हाल के दिनों में अचानक गले में मोटी सोने की चेन, महंगी गाड़ियां, मोबाइल और गेस्ट हाउस खोलने वालों की कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है। कफ सिरप और ऑनलाइन लॉटरी दोनों धंधे में युवा शामिल हैं। मनोज, राहुल, लक्ष्य समेत अन्य कई कफ सिरप के कारोबारियों ने पक्के महाल के बेरोजगार युवाओं को धंधे में उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed