{"_id":"5fe08c2c8ebc3e3b9b1010fa","slug":"farmer-dies-due-to-cold-during-irrigation-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मऊ में हलवाई के बाद किसान की मौत, सिंचाई करते समय लगी थी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मऊ में हलवाई के बाद किसान की मौत, सिंचाई करते समय लगी थी ठंड
Mon, 21 Dec 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भीषण ठंड का प्रकोप अब जानलेवा बनता जा रहा है। इसका परिणाम है कि बीते 48 घंटे में दो अधेड़ की मौत ठंड लगने से हो चुकी है। रविवार की शाम सिंचाई कर रहे 55 वर्षीय किसान की ठंड लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बइकंटा देवार निवासी जंगबहादुर चौहान पुत्र धनराज चौहान रविवार की शाम को गेंहू के खेत में पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहा था। इस दौरान अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ा, परिजन उसे आनन फानन में दुबारी कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जंगबहादुर को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र उमाशंकर के अनुसार, किसान की मौत चिकित्सकों ने ठंड लगना बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने सोमवार को किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी रजिया देवी और दो पुत्र उमाशंकर और वकील चौहान का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत तहसीलदार मधुबन राहुल गुप्ता का कहना है कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, अभी उनकी ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में है। वो कार्यक्रम के बाद इस मामले की जानकारी लेंगे।