{"_id":"5f4ff75e8ebc3e53282eb696","slug":"farmer-and-parcel-cargo-train-will-pass-through-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के व्यापारियों व किसानों को सहूलियत, वाराणसी से होकर गुजरेगी किसान व पार्सल कार्गो ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के व्यापारियों व किसानों को सहूलियत, वाराणसी से होकर गुजरेगी किसान व पार्सल कार्गो ट्रेन
Thu, 03 Sep 2020 01:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों व किसानों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पार्सल व किसान कार्गो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत वाराणसी से दो ट्रेनें गुजरेगी। हालांकि यह दोनों ट्रेन साप्ताहिक होगी।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार 00324 फर्रूखाबाद-कोलकाता पार्सल एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को फर्रूखाबाद से दोपहर दो बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के रास्ते कोलकाता जाएगी।
विज्ञापन
उधर से वापसी में यह ट्रेन रविवार को वाराणसी से होकर फर्रुखाबाद दूसरे दिन सोमवार को पहुंचेगी। इसके अलावा साप्ताहिक गोरखपुर-पुणे किसान कार्गो ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 9 बजे खुलेगी और वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गदरवारा, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमांड, अहमदनगर के रास्ते तीसरे दिन दोपहर दो बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
उधर से वापसी में प्रत्येक रविवार को पुणे से सुबह 10.50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन मंगलवार को वाराणसी से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 एवं पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्तर पर मोबाइल नंबर 9794845955 पर संपर्क किया जा सकता है।