फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farewell in daughter form, seen from betel leaves

बेटी स्वरूप में दी विदाई, पान के पत्तों से उतारी नजर

Sun, 17 Oct 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farewell in daughter form, seen from betel leaves
शारदीय नवरात्र के समापन के साथ ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आरंभ हो गया। बंगाली समाज के पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा का निर्वहन किया। पंडालों से जब माता की विदाई का समय आया तो हर आंख नम हो उठी। शुक्रवार से शुरू हुआ प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार को देर रात तक चलता रहा। जय माता दी के जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर कुंड और तालाबों पर विसर्जन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आयोजकों ने खूब धमाल मचाया। देवी गीतों पर नाचते-गाते आयोजक पिछले साल की कसक मिटाते नजर आए, गुलाल अबीर उड़ाते हुए श्रद्धालुओं का रेला प्रतिमाओं के पीछे चल रहा था। बंगीय पूजा पंडालों से उठाई गई देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उलूक ध्वनि करती महिलाओं के समूह ने धुनुची नृत्य करते हुए देवी को विदाई दी। सुहागिनों ने दही-गुड़ का भोग देवी को लगाया। इसके उपरांत बेटी स्वरूप में देवी को मायके से विदा करने से पहले पान के पत्तों से नजर उतारी गई।
विज्ञापन

देवी को सिंदूर अर्पण करने के उपरांत महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर का टीका लगाया। मांग और चूड़ी पर सिंदूर लगाने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाया। देखते ही देखते पूजा पंडालों में उपस्थित महिलाओं के चेहरे सिंदूर से लाल हो गए। ढाक की गूंज के बीच सिंदूर खेला की रस्म पूरी होने के बाद जैसे ही विदा की बेला आई माहौल अचानक ही बदल गया। कुछ देर पहले ढाक की गूंज के साथ थिरक रहे पुरुषों और महिलाओं के चेहरे पर उदासी झलकने लगी। विसर्जन की तैयारियों के बीच बहुत सारी महिलाओं की आंखों से आंसूओं की धारा बह उठी। उलूक और शंख ध्वनि के बीच पंडालों से देवी प्रतिमाएं बाहर निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे में पूरी हुई तीन किलोमीटर की दूरी
पूजा पंडाल से विसर्जन कुंड तक ढाई से तीन किलोमीटर की दूरी पूरा करने में पांच-पांच घंटे लग गए। जंगमबाड़ी स्थित इगल क्लब की प्रतिमा विसर्जन के लिए शाम छह बजे ही पूजा पंडाल से बाहर लाई गई, लेकिन लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पहुंचने में रात के साढ़े दस बज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed