23 दिन से परिवार कर रहा था सुसाइड की तैयारी, अलग-अलग सुसाइड नोट में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मुकीमगंज क्षेत्र के नचनी कुआं मुहल्ला में शुक्रवार सुबह सामूहिक सुसाइड की घटना ने हड़कंप मचा कर रख दिया। घटना में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें पंखा कारोबारी चेतन तुलस्यान, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तकरीबन 23 दिन से अपनी मौत की तैयारी कर रहे थे।
सुसाइड प्वाइंट पर मिले पेन और स्केच से लिखे तकरीबन 11 पन्ने के सुसाइड नोट से यह बात सामने आई है। चेतन की आंख की रोशनी कम होने के कारण उनकी पत्नी ऋतु ने सुसाइड नोट लिखा था। इसके पहले 22 जनवरी 2020 को चेतन ने एक एफिडेविट तैयार कराया था। उसमें लिखा है कि मेरी प्रॉपर्टी गोरखपुर निवासी साले को दे दी जाए।
उन्होंने कई बार हमारी आर्थिक मदद की है, वह भले आदमी हैं। ऋतु ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा कि 20 साल पहले ब्याह कर ससुराल आई, लेकिन सास-ससुर का कभी भावनात्मक लगाव या प्यार नहीं मिला। ससुराल आने पर पता लगा कि पति को आंख की रोशनी कम होने की लाइलाज बीमारी है।
बाहर से परिवार बहुत खुशहाल दिखता था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बेटे-बेटी के हवाले से लिखा है कि हमें नींद की दवा खिलाकर सुला देना पापा, इसके बाद हमारा गला दबा देना...। बरामद सुसाइड नोट और एफिडेविट की जांच के लिए उसे फोरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में लिया है।