फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Falovar's body found hanging from the noose in the room in Ghazipur

कमरे में फंदे से लटकता मिला फालोवर का शव, मानदेय न मिलने का लगाया आरोप

Wed, 04 Dec 2019 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Dec 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Falovar's body found hanging from the noose in the room in Ghazipur
फांसी - फोटो : social media

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी निवासी शादियाबाद थाने के फालोवर का शव संदिग्धावस्था में बुधवार की सुबह कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर कई माह से वेतन न मिलने पर बेटे द्वारा फांसी लगाए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


क्षेत्र के तिलाड़ी निवासी वशिष्ट दुबे का पुत्र दीपक दुबे (26) शादियाबाद थाने में संविदा पर 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फालोवर के पद पर तैनात था। वह डेढ़ माह से छुट्टी पर था। रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला चला। बुधवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग कमरा में गए तो देखा कि वह छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन


यह देख परिजन चीख-पुकार मचाने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतार कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Falovar's body found hanging from the noose in the room in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिता वशिष्ट दुबे  ने मामले की तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मेरा पुत्र शादियाबाद थाना में फालोवर के पद पर तैनात था। दो वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि पिता द्वारा तहरीर मिली दी। तहरीर में वेतन न मिलना लिखा गया  है। परिवार के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे उतार दिया था।

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर शादियाबाद थाना पुलिस ने बताया कि फालोवर दीपक दुबे मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। आज सुबह नौ बजे उसकी मौत की सूचना मिली। वह डेढ़ माह से छुट्टी पर था। उसे लगभग दो वर्ष से वेतन नहीं मिल रहा था, इससे निराश और परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed