{"_id":"5e18263e8ebc3e87a414027c","slug":"fake-advertisement-for-appointment-in-kashi-hindu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नियुक्ति का फर्जी विज्ञापन वायरल, फिर तो.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नियुक्ति का फर्जी विज्ञापन वायरल, फिर तो.....
Fri, 10 Jan 2020 01:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
a
- फोटो : a
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता के शिकायतों के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञापन जारी होने से हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन के वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि ये फर्जी है।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें बीएचयू के लोगो के साथ ही विभागों में खाली पदों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है। इसकी जानकारी होते ही बीएचयू प्रशासन में हड़कंप मचा है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस जगह से ये विज्ञापन बनवाया गया है।
विज्ञापन
उधर बीएचयू की ओर से ट्विटर पर पोस्ट कर इसे गलत बताया गया है। साथ ही लोगो से इस तरह के फर्जी विज्ञापन पर ध्यान न देने की अपील की गई है।