फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fair-like view in churches, after special prayers, rounds of congratulations

चर्चों में मेले जैसा नजारा, विशेष प्रार्थना के बाद चला बधाईयों का दौर

Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fair-like view in churches, after special prayers, rounds of congratulations
प्रभु आराधना और कैंडल लाइट सर्विस के साथ दिनभर गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम रही। सिर पर लाल कैप लगाकर सांता ने बच्चों को तोहफे बांटे तो लोगों ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाइयां दीं। घरों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। कई जगह युवाओं ने पार्टी कर केक काटे तो चर्चों में सुबह स्पेशल सर्विस के समय मोमबत्ती जलाकर श्रद्धालुओं ने प्रभु आराधना की।
विज्ञापन

सुबह से ही तमाम चर्चों में क्रिसमस के जश्न की शुरुआत हुई। सबसे पहले छावनी स्थित सेंट मेरीज चर्च में हिंदी व अंग्रेजी में प्रार्थना के बाद बाइबिल का पाठ हुआ। क्रिसमस डे सर्विस के तहत रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में प्रार्थना हुई। सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी सैम जोशुआ सिंह ने विशेष आराधना कराई। लाल चर्च में पादरी संजय दान ने विशेष प्रार्थना कराई। सेंट थॉमस चर्च गौदोलिया में पादरी न्यूटन स्टीवंस, सेंट बेटलफुल गॉस्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

महामारी से देश को बचाने की कामना
देशभर में कोरोना के तीसरी संभावित लहर के बीच लोगों ने क्रिसमस पर देशवासियों को कोरोना से बचाने और लोगों को स्वस्थ रखने की कामना की। सभी गिरजाघरों में पुरोहितों ने विशेष प्रार्थना कराई। सेंट मेरीज महागिरजाघर में लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी कैंडल लेकर गिरजाघर पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस
वुमेन स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की ओर से माधोपुर कोट गांव में बच्चों के साथ क्रिसमस की खुशियां बांटी गई। संस्था की महिलाओं ने बच्चों संग केक काटा, जिसके बाद उन्हें खाद्य व शिक्षण सामग्री प्रदान करने के साथ ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
मेले में झूले व खानपान का उठाया लुत्फ
क्रिसमस के अवसर पर सेंट मेरीज महागिरजाघर के परिसर के बाहर लगे मेले में बच्चों, युवाओं व बड़ों ने क्रिसमस मेले में खूब मस्ती की। बच्चों में जहां ड्रेगन व घोड़े की सवारी करने की होड़ मची थी। वहीं युवाओं व कपल में ब्रेक डांस झूले पर खूब मस्ती की।
चमका चरनी में तारा हुआ सारे जग में उजियारा
चर्च ऑफ बनारस में पास्टर बेन जॉन ने सुबह विशेष प्रार्थना कराई। जिसके बाद संडे स्कूल के बच्चों ने नृत्य पेश किया। वहीं चर्च की यूथ गर्ल्स टीम ने मराठी गीत पर नृत्य किया। कार्यक्रम के आखिर में चर्च की कैरोल टीम ने ‘चमका चरनी में तारा हुआ सारे जग में उजियारा, वी वान विश यू मेरी क्रिसमस... गीत गाकर प्रभु की आराधना की।
एक दूसरे के घर जाकर दी बधाई
क्रिसमस के अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बधाई दी। सुबह से क्रिसमस मिलन का जो दौर शुरू हुआ वो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान घरों में बोन फॉयर पार्टी का भी आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में उमड़ा जनसमूह
महागिरजाघर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से शाम तक 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इनमें मसीही विश्वासियों के अलावा सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। प्रदर्शनी में प्रभु यीशु के जन्म और उनके चमत्कारों को दर्शाती झांकियों के अलावा चरनी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
नृत्य नाटिका देखने उमड़ी भीड़
प्रभु यीशु के आगमन के अवसर पर गिरजाघर में प्रस्तुत किए जा रहे नृत्य नाटिका को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ रहीं। नृत्य नाटिका में मिशनरी स्कूलों के साथ नव साधना कला केंद्र की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।

मेले में भूले कोरोना प्रोटोकॉल
क्रिसमस के अवसर पर छावनी स्थित सेंट मेरीज महागिरजाघर के साथ चर्च परिसर के बाहर लगे मेले में भक्तों की काफी भीड़ थी। लेकिन चर्च में आए लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे और न ही उनके चेहरे पर मास्क था। कुछ ऐसा ही हाल चर्च परिसर के बाहर लगे मेले में भी देखने को मिला। हालांकि चर्च प्रशासन की ओर से माइक पर लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed