IRCTC: वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिलेगी तीन सितारा होटलों की सुविधा, डॉरमेट्री और रिटायरिंग कमरों का बदलेगा लुक
वाराणसी कैंट स्टेशन का डॉरमेट्री और रिटायरिंग कमरों का संचालन आईआरसीटीसी करेगा। कार्यदायी संस्था इसे अपग्रेड कर तीन सितारा होटलों की सुविधा से लैस करेगी। रेल प्रशासन की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कैंट स्टेशन का डॉरमेट्री और रिटायरिंग कमरों का संचालन आईआरसीटीसी करेगा। कार्यदायी संस्था इसे अपग्रेड कर तीन सितारा होटलों की सुविधा से लैस करेगी। रेल प्रशासन की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के मुताबिक कैंट स्टेशन पर 31 बेड के तीन डॉरमेट्री और नौ कमरों वाले रिटायरिंग कमरों की रिमॉडलिंग कराई जाएगी।
इससे संबंधित डिजाइन निर्माण विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। टैंडर फाइनल हुए दो माह हो चुके हैं। डिजाइन को हरी झंडी मिलते ही रिमॉडलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले सभी रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की तीन सितारा होटलों की सुविधा से लैस किया जाएगा। कैंट स्टेशन पर 31 बेड के तीन डॉरमेट्री और और डबल बेड के नौ रिटायरिंग कमरों का संचालन यात्रियों के लिए किया जाता है।
डॉरमेट्री का हिस्सा होगा पुराना टीटी रेस्ट हाउस
कैंट स्टेशन स्थित पुराना टीटी रेस्ट हाउस अब रिटायरिंग रूम का हिस्सा होगा। टीटी रेस्ट हाउस का निर्माण पुराने भवन के दूसरे तल पर बनाया जा रहा है। जल्द ही इसे संबंधितों को सौंप दिया जाएगा बताया कि रिटायरिंग रूम के ऊपर बैंक से सटे पुराने टीटी रेस्ट हाउस आउस को भी डॉरमेट्री से जोड़ा जाएगा।
नवम्बर तक चालू हो सकता है कैंट-मोहनसराय छह लेन सड़क
लहरतारा से मोहनसराय तक बन रही छह लेन सड़क का काम नवम्बर तक पूरा हो सकता है। इसके लिए चल रहा काम अब दिखने लगा हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार से डीएलसी (ड्राई लीन कंक्रीट) का काम शुरू हो गया है। लहरतारा से मोहनसराय तक 11 किलोमीटर सड़क छह लेन बनाई जा रही है। इसके लिए करीब 245 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत है।
ये सड़क 56 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है, जो सड़क के मध्य से 28-28 मीटर चौड़ी बन रही है, जिसके लिए खोदाई का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही मोहनसराय की तरफ बोल्डर डालकर रोलर सेेेे उसे जमीन में दबा दिया गया है। अब शुक्रवार से ड्राई लीन कंक्रीट डालने का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ड्राई लीन कंक्रीट का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, नवम्बर तक सड़क के छह लेन बनाने का काम पूरा हो जाएगा।