फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Facilities on the Panchkoshi circumambulation route will be improved

Varanasi News: पंचक्रोशी के परिक्रमा पथ पर बेहतर होंगी सुविधाएं

Wed, 17 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Facilities on the Panchkoshi circumambulation route will be improved
पंचक्रोशी के परिक्रमा पथ को नगर निगम की ओर से विकसित किया जाएगा। 62 किमी लंबे मार्ग में पड़ने वाले पांचों पड़ाव का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां इंटरलाॅकिंग पाथवे, बेंच लगाने के साथ पोखरे का सुंदरीकरण होना है। संपर्क मार्ग के विकास के साथ विश्राम गृह, हेरिटेज वाटर कूलर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा का प्रथम पड़ाव कंदवा, दूसरा पड़ाव भीमचंडी, तीसरा रामेश्वर, शिवपुर पांचो पंडवा और कपिलधारा पांचवां पड़ाव है। कार्यदायी संस्था इन सभी स्थानों पर उनकी पौराणिकता और लोक कथाओं की जानकारी देने वाला बोर्ड लगाएगी। पिछले 25 वर्षों से धार्मिक यात्राओं का संचालन करने वाले डॉ. केके शर्मा ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा ज्ञात अज्ञात पाप से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचक्रोशी परिक्रमा पथ पर सुविधाएं विकसित करें। पंचक्रोशी में किए जा रहे विकास कार्य से निश्चित रूप से काशी पर्यटन हब का बड़ा केंद्र बनेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed