फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Faces of girl students lit up after receiving degrees along with their daughters.

Varanasi News: बेटियों संग उपाधि पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Faces of girl students lit up after receiving degrees along with their daughters.
कभी भारतीय नारी देहरी के अंदर सपने बुनती थी लेकिन वे चौखट से आगे नहीं बढ़ पाते थे। लेकिन नए भारत में देश की नारी दहलीज के अंदर भी दम दिखा रही है और बाहर भी। बीएचयू के 103वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि लेने
विज्ञापन


बेटियों संग आईं इन महिलाओं ने कुछ ऐसा ही संदेश प्रस्तुत किया...
बीएचयू के दीक्षांत समारोह में ऐसा पहली बार हुआ, जब विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लिए अलग से समारोह आयोजित कर छात्राओं को पदक और उपाधियां दी गईं। महामना सभागार में वसंत कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर की छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के निर्देशन में तीन चरणों में आयोजित समारोह में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की पूर्व कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय, यूपी संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजेश्वर आचार्य और सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे ने स्नातक अंग्रेजी की छात्रा को सर्वोच्च अंक अर्जित करने पर द्युति विश्वास को मिस सौमिता दत्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीएचयू गोल्ड मेडल, श्री दुर्गा दत्त-ईश्वरी दत्त पुरस्कार से नवाजा गया। अनामिका मिश्रा को संगीत गायन में, बुशरा नाज को चित्रकला में प्रथम श्रेणी अंक पाने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित हुई। इसी तरह उधर बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, दृश्य कला संकाय, कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को उपाधि वितरित की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed