फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion of five lakhs sought from female advocate, case filed

Varanasi News: महिला अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Extortion of five lakhs sought from female advocate, case filed
विवेकपुरम कॉलोनी फेज-बी में रहने वाली अधिवक्ता मधु सिंह की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में मऊ जिले के विग्रहपुर दुबारी गांव निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता के अनुसार, रंजीत सिंह पिछले कई दिनों से लगातार उनसे अपमानजनक बात करता है। उन्हें अश्लील फोटो के साथ ही गाली मैसेज करता है। बीते पांच जुलाई की रात व्हाट्स एप कॉल कर रंजीत सिंह ने कहा कि अगर अपनी बेटी चाहती हो तो पांच लाख रुपये हमें या हमारे भाई अमरजीत सिंह को 10 दिन के अंदर दे दो। अन्यथा अपनी बेटी को भूल जाना। रंजीत सिंह के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। रंजीत उनकी हत्या भी करा सकता है और ऐसी धमकी भी उन्हें दिया है। उधर, इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed