फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion case against four including SP leader in varanasi

UP News: सपा नेता पूर्व पार्षद समेत चार के खिलाफ रंगदारी का केस, जबरन बैंक ले जाकर पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 10:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 10:36 PM IST
सार

Varanasi News: मामला 50 लाख की रंगदारी से जुड़ा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके परिवार को बंधक बना लिया गया था। जमीन की खरीद-फरोख्त में यह पूरा वाकया हुआ है।

विज्ञापन
Extortion case against four including SP leader in varanasi
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला से 50 लाख की रंगदारी के मामले में नरिया वार्ड के पूर्व पार्षद व सपा नेता कमल पटेल समेत चार के खिलाफ भेलूपुर थाने में रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि परिजनों को बंधक बनाया गया। वहीं, बैंक ले जाकर 95 लाख रुपये जबरन ट्रांसफर कराए गए।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के जानकी नगर बड़ी पटिया निवासी मीरा मिश्रा के अनुसार, उनका बृज इंक्लेव कॉलोनी में मकान है। मकान बेचने के बाबत काशी राज अपार्टमेंट की रहने वाली प्रिया राय के जरिये अशोक पांडेय से चर्चा हुई। चार करोड़ 50 लाख में अशोक पांडेय ने सौदा तय किया और 25 लाख रुपये खाते में एडवांस भेज दिए। 
विज्ञापन


इस बीच, कई बैठकों के बाद सहमति नहीं बन पाने पर प्रिया राय को जानकारी में रख 13 जून को मकान की रजिस्ट्री किसी दूसरे व्यक्ति को कर दी। वहीं, प्रिया राय के खाते में एडवांस भुगतान रिफंड करने के लिए अशोक पांडेय से उनका खाता पूछा तो वह नाराज हो गए और कमल पटेल, गोविंद पटेल, छित्तूपुर निवासी दिनेश पटेल व अन्य अज्ञात के साथ 25 जून को मकान पर पहुंचे और एक करोड़ 20 लाख की मांग का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाएं सीसी कैमरे में कैद
पति और विवाहित बेटी को बंधक बनाकर धमकाया। इस बीच बेटे और मुझे बैंक ले जाकर रकम ट्रांसफर कराने का प्रयास किया। हालांकि तकनीकी कारणों से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए तो रात भर सभी ने घर के सामने पहरा दिया। दूसरे दिन सुबह दोबारा बैंक ले जाकर कमल के खाते में 25 लाख, दिनेश पटेल के खाते में 40 लाख, गोविंद पटेल के खाते में 30 लाख, प्रिया राय के खाते में एडवांस का 25 लाख रुपये ट्रांसफर कराया। सभी घटनाएं सीसी कैमरे में कैद हैं। 

मीरा मिश्रा ने आरोप लगाया कि कमल पटेल और अशोक पांडेय ने कहा कि 50 लाख का नुकसान हुआ है। 50 लाख रुपये दो नहीं तो बेटे सुधीर के लिए ठीक नहीं होगा। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed