फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 in Varanasi 2023 External Affairs Minister S Jaishankar Breakfast at Dalit Booth President Residence

G20 Summit: विदेश मंत्री जयशंकर ने बनारस में अनुसूचित जाति बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता, बोले- स्वादिष्ट था

Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

G20 Meeting in Varanasi 2023 : वाराणसी दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार सुबह अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ता किया। मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था।

विज्ञापन
G20 in Varanasi 2023 External Affairs Minister S Jaishankar Breakfast at Dalit Booth President Residence
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली  बैठक की अध्यक्षता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर वाराणसी दौरे पर हैं। रविवार सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष सुजाता घोसिया के आवास पर मोटे अनाज का नाश्ता किया। सुजाता बड़ी मलदहिया स्थित बूथ नंबर 286 की बूथ अध्यक्ष हैं। मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था। बताया कि आज से जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और श्रीअन्न समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा होगा। बूथ अध्यक्ष सुजाता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग एक दिन पहले से ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। मेरा पूरा परिवार घर की साफ-सफाई में जुटा था। उनके जैसी शक्तिशाली हस्ती हमारे घर आई, मुझे काफी खुशी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री आज दोपहर काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित भारतीय विदेश नीति उद्देश्य व विशेषताएं विषयक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। 
ये भी पढ़ें: सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे बनारस, जी-20 मेहमानों के साथ करेंगे गाला डिनर

काशी तो बाबा की नगरी है, यहां आना सौभाग्य की बात

G20 in Varanasi 2023 External Affairs Minister S Jaishankar Breakfast at Dalit Booth President Residence
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता - फोटो : अमर उजाला

चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि काशी तो बाबा की नगरी है, यहां आना सौभाग्य की बात है। काशी में कदम रखते ही मन गदगद हो गया। भव्य स्वागत व तैयारी यह दर्शाती है कि काशी का आतिथ्य दुनिया में सर्वमान्य है। वह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने संवाद कर रहे थे। देशहित में भारतीय विदेश नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सख्त लहजे में सीधी बात रखने वाले विदेशमंत्री शनिवार को प्रफुल्लित दिखे।  

विदेशमंत्री की पत्नी भी आईं

विदेश मंत्री की पत्नी क्योको भी इस बार काशी आई हैं। विदेश मंत्री का बाबा की नगरी में दूसरी बार आना हुआ है। इससे पहले वे तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए 10 दिसंबर 2022 को आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed