फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Expedite door-to-door delivery of voter slips: District Magistrate

UP Election 2022: घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने में तेजी लाएं, अवैध शराब के खिलाफ कितनी हुई कार्रवाई- वाराणसी डीएम

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
सार

कैंप कार्यालय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत वोटर पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
Expedite door-to-door delivery of voter slips: District Magistrate
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने संबंधी कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। मतदाता को वोटर पर्ची देते समय संबंधित मतदाता को उसके बूथ के संबंध में जानकारी दी जाए और यदि कोई बूथ बदला गया हो, तो विशेष रूप से संबंधित मतदाता को वोटर पर्ची देने के दौरान इसकी जानकारी उसे अवश्य दी जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन


बुधवार को कैंप कार्यालय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत वोटर पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाए। यह भी ध्यान रहे कि मतदाता सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। सभी रिटर्निंग अधिकारी बीएलओ से बूथवार 10-10 गणमान्य व्यक्तियों का नाम प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों खासकर क्रिटिकल बूथों का स्थलीय निरीक्षण जरूर कर लें और वहां जो भी समस्याएं सामने आए, उसका निस्तारण समय से हो। रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र के कौन-कौन मतदान केंद्र, किस-किस थाना क्षेत्रों में आते हैं, उसका निरीक्षण जरूर करें। पोलिंग पार्टी की रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल का भी रिटर्निंग अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र दुकानों की करें चेकिंग, गोलियों की कराएं गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने रिटर्निंग व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजनीतिक दलों के वाहनों से हूटर उतरवाया जाए। लाइसेंसी असलहों को संबंधित थानों में जमा कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अब तक जमा किए गए लाइसेंसी असलहों की भी जानकारी ली। रिटर्निंग अधिकारी सरकारी शस्त्रों की दुकानों का निरीक्षण करें एवं रजिस्टर का मिलान करें। मिलान के दौरान यह तथ्य जरूर जांच लें कि फर्जी रसीद किसी भी दशा में जारी न होने पाए।

अवैध शराब की कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी
जिलाधिकारी ने अवैध शराब के विरुद्ध अब तक कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई और जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें। दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान स्टाक का मिलान करें। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका सहित पुलिस स्तर पर होने वाली कार्रवाई को तीन-चार दिन के अंदर पूरा किया जाए। एक से छह फरवरी तक कार्मिकों के होने वाले प्रशिक्षण कार्य की व्यवस्थाएं किए जाने का भी निर्देश दिया।

40 लाख तक खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी
जिलाधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों व प्रभारियों की बैठक कर आदर्श आचार संहिता की आवश्यक जानकारी के साथ ही प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की धनराशि 40 लाख होने की भी जानकारी दे दी जाए। सभी रिटर्निंग अधिकारी मतदान प्रतिशत बढ़ाने की हर संभव प्रयास करें और 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना बृहस्पतिवार तक उपलब्ध कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर गुलाबचंद सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed