फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Executive committee passed on the budget of 700 crores in Varanasi Municipal Corporation

वाराणसी नगर निगम में 700 करोड़ का सालाना बजट पास, कुत्तों से निपटने के लिए पहली बार 2 मदों में प्रावधान 

Fri, 19 Feb 2021 03:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Executive committee passed on the budget of 700 crores in Varanasi Municipal Corporation
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शहर के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगा दी। पहली बार शहर के कुंडों की साफ सफाई और रखरखाव के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इससे पूरे वर्ष भर शहर के कुंडों की साफ सफाई का काम कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी कक्ष में महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता हुई बजट बैठक में  700 करोड़ 20 लाख रुपये के बजट पर चर्चा हुई। इस बार बजट का बहुत ही सरलीकरण किया गया है। शहर में कुत्तों और बंदरो के आतंक से निपटने के लिए पहली बार 2 मदों में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


कुत्ता नसबंदी और बंदरों को पकड़ने के लिए नए मद का सृजन किया गया है। इसी क्रम में अनावश्यक मद को घटा करके एक जगह पर उन्हें समेटा गया है। कई मदों का एकीकरण किया गया है। मुख्य अभियंता को सीसी रोड बनाने के लिए मिलने वाले 10 करोड़ रुपए को भी समेट कर एक जगह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्षदों के क्षेत्र में विकास के लिए 20 करोड़ रखे गए हैं। इस तरह से पार्षदों को अपने कार्यकाल में 50 करोड़ का लाभ मिलेगा। इसके अलावा सबसे खास बात यह है शहर में स्थापित 22 महापुरुषों की मूर्तियों पर प्रतिदिन साफ सफाई और माल्यार्पण के साथ ही स्वच्छ रखने के लिए पहली बार एक नए बजट का सूजन किया है।

जिसमें 5 लाख रखे गए हैं। उद्यान विभाग द्वारा प्रतिदिन इन मूर्तियों की साफ-सफाई और माला पहने का काम किया जाएगा। पहले इसमें में कुछ मद ना होने से मूर्तियों की साफ-सफाई माला बनाने का काम विशेष अवसरों पर ही हो पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed